फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आहूं में 24 को होगा प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम

Tue, 22 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आगामी 24 जुलाई को गांव आहूं में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त प्रीति, एसपी आस्था मोदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव में रुकेंगे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका स्थल पर ही समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारी पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें