फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का हथौड़ा

Wed, 13 Aug 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने मंगलवार को जिला प्रशासन के सहयोग से राजस्व संपदा पट्टी कायस्थ सेठ और पट्टी गादड़ में पनप रही तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। एचडीआर एक्ट 1975 के प्रावधानों के तहत हुई इस कार्रवाई के दौरान सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता गुरविंद्र सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे।

जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में इन क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के पनपने की शिकायत आई थी। इस पर भूस्वामियों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी किए गए थे। बावजूद इसके न तो उन्होंने निर्माण कार्य रोका और न ही विभाग से अनुमति के लिए आवेदन किया। इसके बाद डीटीपी की टीम पुलिस बल के साथ सबसे पहले पट्टी गादड़ पहुंची, जहां कॉलोनी में बनी सीवरेज, कच्ची सड़कें और परिकास्ट बाउंड्री वॉल तोड़ी गईं। इसके बाद पट्टी कायस्थ सेठ में लगभग दो एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में डीपीसी, निर्माणाधीन ढांचे, कंक्रीट टाइल आदि को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस को संबंधित भू-मालिकों एवं डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी गई है।

जिला नगर योजनाकार ने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध निर्माण और कॉलोनियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें