कैथल। जिले रविवार से शुरू हुई बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। डीसी प्रीति ने जिलावासियों से अपील की है कि वे बिलकुल जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें ताकि जाम की स्थिति या वाहनों के पानी में फंसने जैसी समस्याएं न उत्पन्न हों।
डीसी प्रीति ने बताया कि प्रशासन अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है। विशेषकर गुहला-चीका क्षेत्र से गुजर रही घग्गर नदी के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, परंतु प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां कर रखी हैं और संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बारिश के कारण कैथल, कलायत, पूंडरी, सीवन, राजौंद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। संवाद