फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रशासन मुस्तैद, डीसी व एसपी ने संभाली कमान

Mon, 28 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दूसरे दिन रविवार को भी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। डीसी डॉ. प्रीति और एसपी आस्था मोदी ने खुद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

डीसी डॉ. प्रीति ने जाट पॉलिटेक्निक, जाट स्कूल, जाट कॉलेज, इंदिरा गांधी महिला कॉलेज, सन शाइन स्कूल, हेरिटेज पब्लिक स्कूल और आरकेएसडी कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, जैमर, सीसीटीवी निगरानी और उपस्थिति रिपोर्ट की समीक्षा की और निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी आस्था मोदी ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा स्थिति को परखा और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

डीसी डॉ. प्रीति ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्वक, व्यवस्थित आयोजित हुई। परीक्षार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। यह सब जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, पुलिस बल और सामाजिक संस्थाओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सभी का आभार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें