फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नशा तस्करों के मकान गिराने की तैयारी में प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बुधवार को गांव दाबनखेड़ी में दो नशा तस्करी के दोषियों के घर गिरवाने के बाद पुलिस प्रशासन क्षेत्र में ही दो अन्य नशा तस्करों की प्रॉपर्टी को गिराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नवंबर के पहले महीने में विभाग की तरफ से यह कार्रवाई की जा सकती है। दोनों नशा तस्करों की लगभग पुलिस ने जांच कर ली है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि नशा तस्करी की कमाई से बनाए गए मकानों की पुलिस जांच कर रही है। नशा तस्करी की कमाई से बनाए गए मकानों को अब बुलडोजर चलाकर गिराया जाएगा। नशा तस्करों को पकड़ कर जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सख्त संदेश देने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि बुधवार को भी पुलिस ने दाबन खेड़ी निवासी साहब सिंह व सेवा सिंह के मकान को गिराया गया था। अब पुलिस सभी नशा तस्करों की तलाश कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें