फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जीत के बाद आदित्य ने दादी से लिया आशीर्वाद

Wed, 09 Oct 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अपनी-अपनी विधानसभा सीट पर जीत का जश्न मनाने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने जहां धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर शीश नवाया। वहीं घर पहुंचकर बुजुर्गाें का आशीर्वाद भी लिया।

कैथल विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने पहले रोड शो निकाला और फिर ढांड रोड स्थित अपने निवास स्थान पर पहुंचकर दादी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


वहीं, पूंडरी से जीत दर्ज करने वाले भाजपा के सतपाल जांबा ने भी पूंडरी में गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उधर, गुहला से जीत हासिल करने वाले देवेंद्र हंस ने सीवन पहुंचते ही सबसे पहले दादा खेड़ा पर पूजा-अर्चना की।

जीते दर्ज करने के बाद कांग्रेस विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में विकास का दावा किया है। कांग्रेसी विधायकों का कहना था कि बेशक प्रदेश में उनकी सरकार नहीं बनी है, लेकिन वे अपने क्षेत्र का विकास करवाएंगे। कैथल से जीते आदित्य ने कहा कि कैथल में सभी वर्गाें के लिए एक समान विकास करवाने के लिए वे भरपूर प्रयास करेंगे।

प्रमुखता से उठाएंगे मुद्दे

कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि उनका हल्का पिछले कई सालों से पिछड़ा हुआ है। वे विधानसभा में क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। प्रयास रहेगा कि वे अपने क्षेत्र के मुख्य मुद्दों को उठाकर इसका समाधान करवाया जाएगा। इसके साथ क्षेत्र में बढ़ रहे नशे की समस्या को भी कम करने का पूरा प्रयास रहेगा।
विज्ञापन


उधर, सीवन में भाजपाइयों ने भी जश्न मनाया। प्रदेश में सरकार बनाने पर मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर संजय आहुजा, सोनू सैनी, बलकार आर्य, सुभाष आर्य व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें