फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एडीजीपी करनाल रेंज ने कैथल पुलिस लाइन में जनरल परेड का निरीक्षण किया

Tue, 18 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस लाइन कैथल में सोमवार को भव्य जनरल परेड का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल रेंज डॉ. एम. रवि किरण और एसपी उपासना ने किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल को सजग, अनुशासित और प्रोफेशनल तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि परेड में डीएसपी बीर भान, डीएसपी ललित कुमार, डीएसपी गुरविंद्र सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश सहित सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, एसपी ऑफिस स्टाफ और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद संबोधित करते हुए एडीजीपी डॉ. रवि किरण ने कहा कि अपराध व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी टीमवर्क और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें। उन्होंने शारीरिक व मानसिक फिटनेस को बेहतर पुलिसिंग की कुंजी बताते हुए

परेड के उपरांत एडीजीपी ने पुलिस कर्मचारियों की विभागीय समस्याएं सुनकर उनके समाधान भी करवाए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा, साइबर सैल और अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, अनुशासन और सतर्कता के साथ काम करते हुए जिला कैथल को अपराध-मुक्त वातावरण प्रदान करना हर पुलिसकर्मी का दायित्व है। जिला पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें