फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अतिरिक्त अनाज के शेड गेहूं की बोरियों से अटे

विज्ञापन
मार्केट कमेटी के अधिकारियों को लिखित शिकायत देते हुए राजकुमार जाखौली। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला चीका। एडिशनल अनाज मंडी चीका में सरकारी एजेंसी की ओर से खरीदे गए गेहूं के कट्टों का भारी मात्रा में स्टॉक रहने के कारण आगामी धान के सीजन में भारी परेशानी आने वाली है। आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी राजकुमार जखौली ने बताया कि पहले ही चीका मंडी में किसानों को फसल डालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती जिसके कारण किसान मंडी के बाहर सड़कों के किनारे भी फसलें डालने को मजबूर होते हैं। इस बार तो सरकारी एजेंसियों ने मंडी के अंदर बने शेडों के अंदर गेहूं के कट्टों का काफी मात्रा में स्टॉक किया गया है। इसके कारण मंडी में धान की फसल डालने के लिए जगह बहुत कम बची है। राजकुमार ने कहा कि मंडी में शेड किसानों की फसल डालने के लिए बनाए जाते हैं जबकि सरकारी एजेंसी वहां अपना स्टॉक कर लेती है जोकि गलत है। किसानों व आढ़तियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्दी से ही एडिशनल अनाज मंडी से गेहूं के कट्टों को नहीं उठाया गया तो वे रोष प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आढ़ती शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या से अवगत भी करवाएंगे।

मार्केट कमेटी के अधिकारियों को लिखित शिकायत देते हुए राजकुमार जाखौली। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें