फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेले के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Fri, 11 Oct 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाबा लदाना गांव में बाबा राजपुरी डेरे में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध मेले को लेकर रोडवेज विभाग की ओर से लगातार दो दिन तक मेला विशेष बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज विभाग ने इसको लेकर सभी प्रबंध कर

लिए हैं। ये बसें नया बस स्टैंड और चंदाना गेट से बाबा लदाना गांव के लिए संचालित की जाएंगी।

रोडवेज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेले के लिए बसों की संख्या तो निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन 10 से 12 बसें अतिरिक्त रखी जाएंगी। जितनी बसों की जरूरत होगी, उसके अनुसार ही बसों को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


चंदाना गेट और नया बस स्टैंड से चलेंगी ः रोडवेज विभाग के अनुसार चंदाना गेट और नया बस स्टैंड से ये बसें चलेंगी। चंदाना गेट पर रामलीला मैदान पर आयोजित होने वाले दशहरा पर्व के बाद यहां से काफी संख्या में लोग बाबा लदाना गांव में बाबा राजपुरी डेरे पर लगने वाले मेले में पहुंचते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यहां पर भी बसों को खड़ा किया जाएगा ताकि सवारियों के आने के बाद उन्हें ले जाने के लिए इन्हें संचालित किया जा सके।

बसों के संचालन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। विभाग ने 10 से 12 बसों को अतिरिक्त रख लिया है। इसके तहत बाबा लदाना गांव में बाबा राजपुरी डेरे पर लगने वाले मेले के लिए जरूरत अनुसार बसों को संचालित किया जाएगा। -वीरेंद्र स्वामी, यातायात प्रबंधक, कैथल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें