फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा पूरे परिवार को करता है प्रभावित : सुशील

Sat, 23 Aug 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गढ़ी पाडला गांव स्थित अशोक ले लैंड ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल और नागरिक अस्पताल मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से संस्थान के प्रशिक्षणाधीन चालकों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि नशा ऐसी बुराई है, जो पूरे परिवार और समाज पर प्रभाव डालती है। हमें स्वयं भी जागरूक रहना है और अन्य लोगों को भी जागरूक करना है। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं प्रमुख समीर सैनी ने बताया कि संस्थान प्रशिक्षणाधीन चालकों को कुशल चालक बनने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है और नशा चालकों के जीवन में आने वाली बाधाओं में से एक है, जिसके लिए नशा मुक्ति के बारे में जागरूकता समय की मांग है।
विज्ञापन

डीएलएसए कैथल के पैनल एडवोकेट एवं मास्टर ट्रेनर अरविंद खुरानिया ने विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों और उनके सेवन के बारे में बताया, जिनका जीवन, परिवार और नागरिक समाज पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने नशा मुक्ति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यशाला, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता पैदा करने के लिए अशोक ले लैंड ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की भूमिका की सराहना की।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की है और नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में लगभग 250 प्रशिक्षुओं, संकायों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को शिक्षित करना और हमारे देश को नशा मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए उनके नैतिक मूल्यों में योगदान देना था। मौके पर राजबीर सिंह, कृष्ण कुमार, पुनीत धीमान मौजू रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें