संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एडीसी सुशील कुमार ने वीरवार को कोठी गेट कैथल स्थित बाल उपवन आश्रम का शनिवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों संग दीप जलाकर उन्हें दीपावली की बधाई दी। यहां पहुंचने पर प्रधान रविभूषण गर्ग ने उन्हें बुक्के देकर सम्मानित किया। साथ में बाल कल्याण समिति के चेयरमैन राणा बंसल, बाल कल्याण समिति के सदस्य, जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी शामिल रहे।
एडीसी ने दत्तक ग्रहण एजेंसी में रखे जा रहे नौनिहालों के बारे में जाना। उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की। जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से बच्चों को दो साइकिल, मिठाइयां, गिफ्ट व अन्य खिलौने भी वितरित किए। गिफ्ट व खिलौनों को पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। सुशील कुमार ने कहा कि बच्चे भगवान की मूर्त होते हैं। बच्चों की सेवा नारायण सेवा है जो श्री सनातन धर्म सभा ने बड़े सम्मान से किया जा रहा है।
इस मौके पर नरेश गर्ग, प्रेम सिंगला, डाॅ. अनुज कुमार, राणा बंसल, कोमल, सुरेश कुमार, नीलिमा, अंजू जिंदल, डाॅ. डीसी ठुकराल आदि मौजूद रहे।