फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एडीसी ने दिए पांडुलिपि सर्वेक्षण 10 जून तक पूरा करने के निर्देश

Fri, 01 May 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार के ज्ञान भारतम् मिशन के तहत जिले में चल रहे राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सर्वेक्षण हर हाल में 10 जून तक पूरा किया जाए और इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्य करें।
विज्ञापन


एडीसी अपने कार्यालय में इस कार्य के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, पुस्तकालयों के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजन के पास उपलब्ध 75 वर्ष से अधिक पुराने पांडुलिपियों और अभिलेखीय दस्तावेजों की पहचान की जाएगी। इसके बाद उनका दस्तावेजीकरण कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एकत्रित किया गया समस्त डेटा ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिससे ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन व्यक्तियों के पास पांडुलिपियां या किसी तरह के अभिलेख हैं, वे उन्हीं के पास सुरक्षित रहेंगे। सरकार केवल उनका रिकॉर्ड तैयार कर उन्हें संरक्षित रखने में सहयोग करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें