कैथल। होली-फाग रंगों का पर्व है जो जो भाईचारे के बंधन को मजबूत करता है। ऐसे अवसर पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
यह चेतावनी एसपी उपासना ने दी है। उन्होंने कहा कि त्योहार की आड़ में उपद्रव जैसी घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ कोई रियायत ना बरतते हुए कड़ाई के साथ निपटा जाएगा। इस पर्व पर बडी संख्या में शराब पीकर गाड़ी चलाने से दुर्घटना के मामले सामने आते हैं। एसपी ने मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट बाइक चलाने वालोंं को भी चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियम के अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाने के आदेश दिए हैं। एसपी ने पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्ज को त्योहार के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सूचना पर पुलिस को पहुंचने को कहा है। संवाद