फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राशन आपूर्ति में अनियमितता करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 07 Feb 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सरकारी अनाज की दुकानों में राशन वितरण पर उठाई जा रही आवाज पर एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर मंगलवार को उप मंडल सचिवालय मेंं एसडीएम कार्यालय के साथ-साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर सुरेश शर्मा ने जांच शुरू की। इसमेंं शहर के विभिन्न वार्डों से संबंधित उपभोक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ रखना विभाग का दायित्व है। इसमेंं किसी भी डिपो संचालक की लापरवाही सहन नहीं होगी। सप्लाई किए जाने वाले राशन के वितरण का पूरा ब्योरा जांचा जाएगा। किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। खाद्य एवं आपूर्ति इंस्पेक्टर सुरेश शर्मा की कार्यवाही में उपभोक्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहयोग किया। उन्होंने कहा कि वे किसी निजी व विशेष की बजाय सार्वजनिक रूप से सभी डिपो संचालकोंं की जांच की मांग चाहते हैं। यदि निजी स्तर पर किसी के डिपो संचालक के साथ मतभेद हैं उन्हेंं दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्सी राणा, साहिल राणा, अनिल राणा, राजा यादव, सुरेंद्र कुमार व कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार की नीति अनुसार प्रत्येक उपभोक्ता को उसका हक देना जरूरी है। डीपो संचालकोंं पर निगरानी की जाए। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि राशन वितरण प्रणाली से संबंधित शिकायत पर संज्ञान लेकर कार्रवाई को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें