फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ईटीओ रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, शिकायतकर्ता से मांगे थे आठ लाख रुपये

Wed, 29 Jan 2025 10:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

शिकायतकर्ता ऋषिपाल के अनुसार, ईटीओ दिनेश ने उससे पहले 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से वह पहले ही 60 हजार रुपये दे चुका था। इसके बावजूद अधिकारी ने और पैसे की मांग करते हुए उसकी संपत्ति अटैच करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
ईटीओ दिनेश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर दिनेश को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने जमीन अटैच करने के मामले में शिकायतकर्ता से 1.40 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

पहले भी ली थी रिश्वत

शिकायतकर्ता ऋषिपाल के अनुसार, ईटीओ दिनेश ने उससे पहले 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से वह पहले ही 60 हजार रुपये दे चुका था। इसके बावजूद अधिकारी ने और पैसे की मांग करते हुए उसकी संपत्ति अटैच करने की धमकी दी थी।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना एसीबी को दी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए ईटीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल, एसीबी ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें