फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीतमय भागवत कथा प्रवचन देंगे आचार्य सुरेंद्र शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री बांके बिहारी महिला मंडल सोमवार से सुभाष नगर में संगीतमय भागवत कथा का आयोजन करेगा। कथावाचक आचार्य सुरेंद्र शर्मा सात दिन तक राम कथा सुनाएंगे। सोमवार सुबह 9 बजे सुभाष नगर देवीगढ़ रोड कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें महिलाएं कलश लेकर नगर का भ्रमण करेंगी। कलश यात्रा दोपहर को संपन्न होगी। उसके बाद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 19 सितंबर तक चलने वाली भागवत कथा में 16 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। महिला मंडल की प्रधान भरपाई देवी ने बताया कि सुभाष नगर देवीगढ़ रोड पर भागवत कथा का यह पहला आयोजन है। नगर के लोग भागवत कथा में सहयोग कर रहे हैं। राम कथा में महिला मंडल की सदस्य सरोज देवी, सुमन देवी, अनीता देवी, रेमन व कृष्णा का भरपूर सहयोग मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें