फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आचार्य देवव्रत ने दी प्राकृतिक खेती की सलाह

विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात करते हुए जन कल्याण मंच के सदस्य।
विज्ञापन
राजौंद। जन कल्याण मंच के प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर कृषि व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान राज्यपाल ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना समय की जरूरत है, तभी किसानों की आय में स्थायी वृद्धि संभव है। राज्यपाल ने बताया कि प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बनी रहती है और उत्पादन की गुणवत्ता बेहतर होती है, साथ ही लागत भी कम आती है। उन्होंने किसानों को खेती में विविधता लाने और फलदार व फूलों के पौधे लगाने की सलाह दी, ताकि अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित हो सकें। इस अवसर पर सुभाष बढ़सीकरी ने गो-आधारित खेती पर जोर देते हुए गाय के महत्व को बताया। इस मुलाकात के दौरान रणधीर बालू, प्रदीप बालू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें