फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर पैसों की ठगी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में थाना शहर पुलिस ने जांच के बाद जिला अंबाला निवासी आरोपी गौरव कुमार निवासी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिंद सिनेमा कैथल के पास स्थित काॅलोनी निवासी रजिया की शिकायत दी थी कि उसका बेटा इरफान बेरोजगार था। गौरव उपरोक्त एजेंट का काम करता था। गौरव ने उन्हें कहा कि वह इरफान को मलेशिया भेज देगा। इसके लिए दो लाख रुपये लगेंगे और इरफान वहां 90 हजार रुपये महीना कमाएगा। वह उसकी बातों में आ गए और एक लाख 80 हजार रुपये में बात पक्की कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अक्तूबर 2022 में गौरव को सारे पैसे दे दिए थे। कुछ दिन बाद गौरव ने उनके पास मलेशिया आने-जाने की टिकट भेज दी थी। दो नवंबर 2022 को उसके बेटे को अमृतसर एयरपोर्ट पर बुला लिया था। वहां से जहाज में बैठकर उसका बेटा मलेशिया पहुंच गया था। गौरव ने उसे टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया था न कि वर्क वीजा पर कुछ देर बाद ही उसे मलेशिया पुलिस ने पकड़ लिया और चार दिनों तक वहां रखा। उसके बाद वहां से टिकट करवाकर दोबारा भारत भेज दिया गया था। जिस बारे थाना शहर में में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें