कैथल। हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी गांव जांबा निवासी राजेश को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
हाबड़ी निवासी गुरप्रीत की शिकायत अनुसार 28 जनवरी 2021 की सुबह वह ट्योंठा-हाबड़ी रोड से गुजर रहा था। वहां खेतों के पास एक अज्ञात व्यक्ति फकीर के वेश में मृत अवस्था में पड़ा था। अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी थी।
जांच के दौरान मृतक की पहचान गांव जांबा के मंदिर में रहने वाले कैथल निवासी सुरेश कुमार उर्फ संगमपुरी के रूप में हुई थी। मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी राजेश भी उक्त वारदात में शामिल था।
सभी आरोपियों ने मृतक सुरेश के साथ शराब पी थी। शराब के नशे में कहासुनी होने के कारण सभी आरोपियों ने सुरेश के साथ मारपीट की व चोटें मारकर उसे हाबड़ी के खेतों में फेंक दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। आरोपी राजेश किसी अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। व्यापक पूछताछ के उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद