फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिता की हत्या के मामले में आरोपी बेटा गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/गुहला-चीका। गांव बलबेहड़ा में पिता की हत्या करने के मामले में चीका पुलिस ने आरोपी बेटे 43 वर्षीय आरोपी पाला राम को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच थाना प्रबंधक चीका इंस्पेक्टर राजेश की टीम कर रही है। बता दें कि शनिवार सुबह आरोपी ने अपने पिता की ईंटें मार व गला दबा हत्या कर दी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने जांच की थी।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बलबेहड़ा निवासी हुकमी राम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वे दो भाई व चार बहनें हैं। उनके छोटे भाई पालाराम की शादी नहीं हुई है। वह अक्सर पिता नफे सिंह से लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। उसके पिता के पास ढाई एकड़ जमीन है और पाला राम जमीन में हिस्सा देने की मांग कर रहा था। उसका पिता व पाला राम शुक्रवार रात को खाना खाकर साथ ही सो गए। शनिवार सुबह पोता रवि चाय लेकर गया तो उसके पिता चारपाई पर खून से लथपथ मिले और पाला राम मौके से फरार था। शिकायतकर्ता अनुसार पाला राम की शादी नहीं होने कारण व जमीन न देने के कारण रंजिश रखता था। इसलिए पाला राम ने अपने पिता की हत्या की है। चीका पुलिस ने पाला राम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार रात को उन्होंने उसे काबू कर लिया गया। एसएचओ चीका राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया। आरोपी से ईंट बरामद कर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें