कैथल। संगरौली गांव से पशु चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी समसपुर जिला सहारनपुर यूपी निवासी नासिर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संगरौली निवासी जसवंत की शिकायत अनुसार 21 मार्च 2023 की रात को अज्ञात व्यक्ति उसके पशुबाड़े से एक भैंस व एक कटड़ा/कटड़ी चोरी करके ले गए थे। इस बारे में थाना ढांड में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी नासिर इससे पूर्व किसी अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद
चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। गांव भूसला में एक घर से नकदी व आभूषण चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी भूंसला निवासी गुरजेंट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांववासी लखी की शिकायत अनुसार उसका परिवार 20 सितंबर को बाहर गया हुआ था जब परिवार 23 सितंबर को वापस आया व घर को संभाला तो उसके घर से अज्ञात व्यक्ति आभूषण व नकदी चुरा ले गए थे। इस बारे मेंथाना चीका में मामला दर्ज था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी गुरजेंट से कब्जे से चार हजार 500 रुपये नकदी बरामद की है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। संवाद
मारपीट व धमकी के दो मामलों में 12 पर केस
कैथल। मारपीट व धमकी के दो मामलों में पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव तारागढ़ निवासी रवि ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि आठ अक्तूबर को रात करीब 10 बजे आरोपी मंजीत, आशु, लखन, नवीन व अमित ने उसे डंडे, लाठी व गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे असलहा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी व जातिसूचक शब्द भी कहे। जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव सांघन निवासी गुरदीप ने सदर थाना में शिकायत दी कि 10 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे वह किसी काम से गांव गढ़ी से जा रहा था। वहां पर आरोपी रजत, रोबिन, विनय, अंकित, नंदी, अमनी व नितिन ने उससे मारपीट कर चोटें मारी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद