फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी के मामले में आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

Thu, 12 Dec 2024 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मार्केट से रात के समय छह दुकानों के शटर तोड़कर नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी पानीपत निवासी फैजान को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। सेक्टर 19 निवासी आश्रेय की शिकायत के अनुसार जनता मार्केट कैथल में दुकान है। पास में ही शेखर की दुकान है। राजेंद्र और कोमल की दुकानें भी हैं। छह जुलाई शाम को सभी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। सात जुलाई की सुबह पता चला कि दुकानों के शटर टूटे हुए हैं। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को काबू कर लिया था। आरोपी फैजान भी उक्त वारदात में शामिल था। आरोपी फैजान चोरी के किसी अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था। उसकी मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें