फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी के मामले में आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

Fri, 06 Dec 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। घर से नकदी व सोना चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी गग्गा फाजिल्का पंजाब निवासी इंद्रपाल को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 19 निवासी हरदीप की शिकायत के अनुसार आठ मार्च की दोपहर जब वह अपने परिवार सहित शिव मंदिर में गया हुआ था। करीब आधे घंटे बाद घर वापस आए तो मेन गेट का ताला खुला हुआ था। घर से अज्ञात व्यक्तियों ने 15 तोले सोना, ढाई लाख रुपये नकदी व उसकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में आरोपी मुक्तसर साहिब पंजाब निवासी सतनाम को काबू कर लिया था। उक्त मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी इंद्रपाल किसी अन्य मामले में हिसार जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने उपरांत आरोपी इंद्रपाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें