फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब ठेकेदार की हत्या में प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी

Wed, 06 Mar 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ढांड कस्बा में शराब ठेकेदार की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रामनगर जिला कुरुक्षेत्र निवासी राजेंद्र को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ढांड के चंडीगढ़ मोहल्ला निवासी प्यारा सिंह की शिकायत के अनुसार उसका भतीजा सतीश शराब की ठेकेदार था और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था।

वर्ष 2019 में गांव ढांड में एक शादी समारोह में जाजनपुर निवासी जितेंद्र उर्फ गोगी का झगड़ा ढांड निवासी राहुल के साथ हुआ था। इसमें राहुल व बलजीत उर्फ काला, रणजीत ने जितेंद्र उर्फ गोगी का अपहरण कर लिया। जितेंद्र उसके भतीजे सतीश का प्रॉपर्टी के कार्य में पार्टनर था। उसका भतीजा सतीश इस वजह से उस केस की पैरवी कर रहा था। रणजीत व राहुल ने सतीश को केस की पैरवी करने से मना कर धमकी दी थी।
विज्ञापन


सतीश ने कहा था कि जितेंद्र उसका पार्टनर है, तो वह उसका साथ देगा। प्यारा सिंह ने बताया कि बुधवार तीन मई 2023 रात को नौ बजकर 50 मिनट पर वह अपने भाई से मिलकर वापस अपने घर जा रहा था। जब वह गली के मोड़ के पास पहुंचा तो देखा कि उसका भतीजा सीता राम उर्फ सतीश अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में ड्राइवर सीट पर बैठा था और मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। इसी समय युवक कपिल भी पहुंच गया।

इस दौरान पिहोवा रोड की तरफ से एक आल्टो कार में मंदीप निवासी ढांड अपने हाथ में लोहे का हथौड़ा व अनमोल उर्फ सन्नी व अन्य एक हथियार लेकर दौड़ते हुए उसके भतीजे की गाड़ी के पास आए। इसी दौरान गली में से बलजीत, अजय राठौर व एक अन्य युवक बाइक पर हथियार लेकर पहुंचे। आरोपियों ने लाल मिर्च पाउडर हाथ में लेकर सीता राम उर्फ सतीश की आंखों में मारी। इसके बाद हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

सतीश अपनी जान बचाने के लिए गली में भागा तो उस पर हथौड़े व अन्य हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह गली जमीन पर गिर गया। इसी दौरान सतीश की गाड़ी से एक पिस्तौल व एक लिफाफा निकाला। पिस्तौल से तीन फायर किए और फरार हो गए। बाद में वे सतीश को कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के अनुसार आरोपी गाड़ी से एक लाख 30 हजार रुपये नकदी व लाइसेंसी पिस्तौल भी ले गए।
विज्ञापन


मामले में पहले ही 12 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी राजेंद्र इससे पूर्व एसटीएफ करनाल द्वारा आर्म्स एक्ट के मामले में काबू किया गया था, जो करनाल जेल में बंद था। आरोपी की उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी राजेंद्र शराब ठेकेदार सतीश की हत्या की वारदात में शामिल था। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें