कैथल। थाना सदर क्षेत्र में एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके ही गांव के दो आरोपी उसे जबरदस्ती पकड़ कर ले गए। इसके बाद तीन आरोपी व्यक्ति और साथ हो गए। फिर पांचों आरोपियों ने उसे गांव के एक खेत में पकड़ लिया। वहां पर उसके साथ पहले अभद्रता की। इसके बाद दुष्कर्म करने की कोशिश की। सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी बबीता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद