कैथल। 25.2 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में एंटी एक्सटोर्शन सेल की टीम ने गांव कल्लर माजरा निवासी बलकार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद के अनुसार, आरोपी ने गांव नंदगढ़ निवासी सुखबीर सिंह को हेरोइन उपलब्ध करवाई थी। सुखबीर से पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, 25 अक्तूबर को एंटी एक्सटोर्शन सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान बुढ़ाखेड़ा की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट कार को रुकवाया था। तलाशी लेने पर कार सवार आरोपी के पास से पॉलीथिन में 25.2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और तस्करी में इस्तेमाल कार जब्त कर ली गई थी। संवाद