कैथल। पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी चीका निवासी नरेश उर्फ नेशा को गिरफ्तार कर लिया। चोरीशुदा ई-रिक्शा बरामद कर ली। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि वार्ड नंबर चार चीका निवासी तरलोक की शिकायत अनुसार उसका ई-रिक्शा उसने 21 जनवरी को अपने घर के बाहर खड़ी की थी, सुबह गायब मिला। शिकायतकर्ता अनुसार उक्त ई-रिक्शा को नरेश निवासी वार्ड नंबर चार चीका चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद