फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कौल से जीरी चोरी करने का आरोपी काबू

Sun, 01 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कौल गांव के खेतों में बने पोल्ट्री फार्म से जीरी चोरी करने वाले आरोपी सद्दाम निवासी शाहपुर जिला सहारनपुर यूपी को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि कौल गांव के रहने वाले रोबिन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कौल कारसा रोड पर पोल्ट्री फार्म है। उसने 8 नवंबर 2022 को दिन के समय साढ़े तीन एकड़ की 60 क्विंटल जीरी झाड़ कर दो ट्रालियों में भरकर पोल्ट्री फार्म में खड़ी कर दी थी। अगले दिन जब उसने अपने पोल्ट्री फार्म में जाकर देखा तो उसकी जीरी चोरी हो चुकी थी। आठ नवंबर की रात्रि को अज्ञात चोर उसकी जीरी को चोरी करके ले गए थे। जिस बारे थाना ढांड में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में पहले ही पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरीशुदा संपत्ति बरामद की जा चुकी है। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें