कैथल। राजौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से सुमित नामक युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और संपर्क में आ गए। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने गांव बुलाया और वहां उसका यौन शोषण किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, जब वह आरोपी के घर पहुंची तो उसने भी मारपीट की। राजौंद थाना के जांच अधिकारी संजय ने बताया कि आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ मामले की जांच की जा रही है। संवाद