फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप

Sun, 26 Oct 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की महादेव कॉलोनी के निवासियों ने जाट धर्मशाला के पीछे एक खाली प्लॉट में ईसाई प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप लगाए हैं। कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व वार्ड के पूर्व पार्षद सुरेंद्र पहलवान और आशा रानी ने किया।

सुरेंद्र पहलवान ने कहा कि पिछले तीन रविवार से ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों द्वारा यह प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। पिछले रविवार को महिलाओं और बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने पर कॉलोनी वासियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन


इस संबंध में बीती 22 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि वास्तव में, प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद भी कॉलोनी वासियों को डर है कि भविष्य में उनके बच्चों के लिए धर्म परिवर्तन का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


आरोप ः बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि सभा में तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम का प्रयोग होता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि इस प्रकार के आयोजनों को तुरंत रोका जाए और कार्यक्रम आयोजकों के दस्तावेजों की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने बताया कि कॉलोनी वासियों का ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें