कैथल। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कलायत निवासी राकेश उर्फ कालू को काबू कर लिया। आरोपी राकेश पर 14 मार्च 2022 को कलायत में एक युवक पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने का आरोप है। थाना कलायत में यह मामला दर्ज है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, लेकिन वह जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ था। आरोपी को 16 मई 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी राकेश पर 24 अगस्त 2023 को प्योदा रोड हाईवे से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण करके चोटें मारने व अन्य यातनाएं देने का भी आरोप है। इस बारे में थाना तितरम में मामला दर्ज है। उपरोक्त मामले में भी आरोपी राकेश वांछित चल रहा था। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद