फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अपहरण और मारपीट का आरोपी काबू

Thu, 02 May 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अपहरण कर मारपीट करने व जबरन रुपये ट्रांसफर करवाने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्योदा रोड कैथल निवासी जसबीर सिंह को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव फ्रांसवाला निवासी सोमबीर की शिकायत अनुसार उसका जसबीर उपरोक्त के साथ पैसे का लेनदेन था। 27 अप्रैल को दोपहर के समय आरोपी जसबीर, उसका भाई विक्की, जसबीर का एक पड़ोसी और दो अन्य व्यक्तियों ने उसे उसके रुपये देने के बहाने कैथल बस स्टैंड पर बुलाया था।
विज्ञापन

जैसे ही वह बस स्टैंड पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे कार में बैठा लिया और अपने घर ले गए। वहां पर आरोपियों ने उससे बंद कमरे में मारपीट की और दबाव बनाकर उसके बैंक खाते से अपने खाते में और रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें