फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Mon, 23 Feb 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजौंद निवासी एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर राजौंद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राजौंद निवासी 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2023 में उसकी शादी गांव धुना जिला सहारनपुर यूपी निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित और पीटने लगा। उसकी सास, ननद व ससुर भी उनकी मांग पूरी न होने पर उससे मारपीट करते थे। 1 जुलाई 2023 में उसकी सास ने उसे अचानक धक्का देकर नीचे गिरा दिया और ननद ने उसे फर्श पर घसीटा। जब वह गर्भवती हुई तो आरोपियों ने जबरन दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। महिला का आरोप है कि उसे घर में बंधक बना कर रखा गया। जब इस बारे में उसने अपने परिजनों को बताया तो वे उसे राजौंद लेकर आ गए। यहां पर भी आरोपियों ने उसके परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।राजौंद थाना के जांच अधिकारी महिपाल ने बताया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें