कैथल। तितरम मोड़ पर गत दिनों हुई फायरिंग के एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि आठ जनवरी को तितरम मोड़ पर कैथल निवासी हरीश और बालू निवासी कुलदीप के बीच प्रॉपर्टी को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच डंडे गंडासी के साथ-साथ गोलीबारी हुई थी। इसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। इस प्रकरण में तितरम थाने में दो केस दर्ज किए गए थे। उनकी जांच सीआईए-1 पुलिस कर रही है। एसपी ने बताया कि 16-17 अप्रैल की रात नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत रमाणा निवासी सुनील को काबू किया गया था। आरोपी सुनील ने पूछताछ में कबूल किया था कि वह आठ जनवरी को तितरम मोड़ पर हुई लड़ाई झगड़ा गोलीबारी में शामिल था। अब आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है।