करनाल। रामनगर थाना पुलिस ने प्रेम नगर पार्क में सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाड़ी करते रामनगर निवासी कर्ण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2130 रुपये नकद, सट्टा पर्ची और बॉल पेन बरामद किया। पुलिस के अनुसार, टीम देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पार्क में एक व्यक्ति पर्चियों पर नंबर लिखकर सट्टा लगवा रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो