कैथल। गुहला पुलिस ने गुहला क्षेत्र से एक नशा तस्करी के आरोपी को 2.35 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना गुहला पुलिस प्रभारी एसआई रामपाल सिंह की अगुवाई में एएसआई विकास कुमार की टीम शाम के समय गश्त दौरान नजदीक सरकारी अस्पताल गुहला क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि बाइक पर सवार युवक चीका से नहर के रास्ते से गुहला की तरफ आ रहा हैं। उसके पास अवैध असलहा मिल सकता हैं। सूचना पर सरकारी अस्पताल गुहला के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम व पता डेरा भाग सिंह निवासी प्रदीप कुमार बताया। तलाशी में कब्जे में एक पन्नी से 2.35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में केस दर्ज करके आरोपी को थाना से मौके पर पहुंचे एएसआई रामचंद्र ने गिरफ्तार कर लिया। संवाद