फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों की ठगी का आरोपी रिमांड पर

Fri, 24 May 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बैंक का लोन हटवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी एंप्लॉयज कॉलोनी कैथल निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे छह दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक कांगथली के प्रबंधक कौशल किशोर की शिकायत अनुसार गांव कांगथली निवासी मुलखराज ने 2011-12 में अपनी जमीन पर बैंक से लोन करवाया था। उनकी अचानक मृत्यु के बाद मुलखराज के बेटे देशराज ने यह जमीन गांव के ही नरेंद्र को बेच दी। बाद में पता चला कि जमीन पर 23 लाख रुपये लोन है। इस पर वे दोनों पक्ष बैंक में गए और लोन हटवाने के लिए शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के फील्ड ऑफिसर राजेश ने लोन हटवाने के 23 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने राशि का भुगतान कर दिया। बाद में आरोपी राजेश ने बैंक की राशि जमा करवाए बिना उन्हें लोन हटने का नो ड्यूज सर्टिफिकेट दे दिया। जब बैंक के पास रुपये नहीं आए और लोन हटने की बात सामने आई तो पता चला कि आरोपी राजेश ने दोनों किसानों को फर्जी नो ड्यूज देकर बैंक की राशि स्वयं हड़प ली। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए छह दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें