फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चैन खरीदने के आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चोरी की सोने की चेन खरीदने के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस के एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी एसआई राजेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय रवि को सीवन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सीवन निवासी चेन छीनने के आरोपी बिरेंद्र सिंह से पूछताछ की थी। उसने स्वीकार किया था कि उसने जो चेन छीनी थी, उसे फ्रेंडस कालोनी निवासी रवि को बेची है। उसने कुल 17 चेन छीनने की वारदातें स्वीकार की थीं। पुलिस ने अब रवि को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है ताकि छीन कर बेची गई सोने की चेन बरामद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें