फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस का शीशा तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व बस का शीशा तोडऩे के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव पाडला निवासी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सब डिपो टोहाना हरियाणा रोडवेज के बस चालक कबीरदास ने शिकायत दी थी कि वह एक मार्च को बस में सवारियां लेकर टोहाना से कैथल की तरफ आ रहा था। सुबह 8.15 बजे पाडला बस अड्डा पर 5/7 लड़के सडक़ जाम किए हुए थे। उन्होंने उसे अपशब्द कहे। अंकित ने लाठी से बस का सामने का शीशा तोड़ दिया। इस संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें