बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन में गश्त के दौरान एक व्यक्ति की चोरी की बाइक के साथ आने की सूचना मिली थी। इसके बाद जींद रोड के सत्संग भवन के पास नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद जींद रोड की तरफ से बाइक पर आए कसान निवासी अनिल को रोककर पूछताछ की। बाइक के कागज नहीं दिखाने पर उसे काबू कर लिया गया। जांच के दौरान बाइक खुराना निवासी विकास की पाई गई। जिसे 22 अक्टूबर को बस स्टैंड कैथल के पास से चोरी कर लिया गया था। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।