फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक चोरी के आरोपी को पकड़ा

Wed, 30 Jul 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में दुपहिया वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाइक चोरी के एक मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एचसी लखविंद्र सिंह की टीम कर रही थी। जांच के दौरान गांव सेरधा निवासी सोनू को काबू किया गया। यह मामला चंदाना गेट कैथल निवासी धर्मवीर की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसमें उसने बताया कि 11 मार्च को सामान्य अस्पताल कैथल के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। मामला थाना सिविल लाइन में दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा और उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें