कैथल। मोबाइल फोन के लेन-देन को लेकर दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक छात्र पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच थाना सिविल लाइन एसआई राजेश कुमार की टीम द्वारा की गई। आरोपी की पहचान गांव हरिपुरा निवासी अभिषेक उर्फ अभी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता रमेश कुमार (निवासी शामदो, जींद) ने बताया कि उसका भतीजा हरीश आईटीआई कैथल में छात्र है और अभिषेक उसका मित्र है। 6 नवंबर को दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी अभिषेक कक्षा में घुसा और लोहे की रॉड से हरीश के सिर और शरीर पर कई वार किए।अध्यापकों ने बीच-बचाव कर घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी भाग गया था, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। संवाद