फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिटाई के तीन मामलों में आरोपी नामजद

Sat, 11 Apr 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में पिटाई के तीन मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पहले मामले में गांव कौल निवासी राजकुमार ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मार्च को गांव के ही राजेश कुमार, रामेश्वर और सुबे राम ने उसे पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। दूसरे मामले में खुराना रोड निवासी सोनू ने शहर थाना पुलिस को बताया कि 9 अप्रैल को वह अपने भाई रवि के साथ वाल्मीकि चौक के पास जा रहा था, तभी हर्ष उर्फ बंडर, मनजीत, सचिन, प्रदीप व श्याम समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। तीसरे मामले में गांव कवारतन निवासी कुलदीप सिंह ने सीवन थाना पुलिस को शिकायत दी कि 9 अप्रैल को गांव के ही बूटा सिंह ने उसे पीट दिया। एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें