फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक चोरी करने में नामित आरोपी काबू

Tue, 12 Nov 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ के एएसआई रणदेव सिंह की टीम ने जिला करनाल के गांव माजरा रोडान निवासी आरोपी अशोक खान उर्फ मौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर 30 जून 2019 को चिल्ड्रन पार्क कैथल के पास से एक बाइक चोरी करने का आरोप था। थाना शहर में यह केस दर्ज किया गया था। आरोपी को उक्त मामले में पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था, लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 27 सितंबर 2024 को बेलजंपर घोषित किया था। पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें