कैथल। सट्टा खाईवाली करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने वार्ड नंबर दो, सैंसी बस्ती कलायत निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2070 रुपये की नकदी बरामद की है। सहायक पुलिस प्रवक्ता जगदीश जांगड़ा ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार सट्टा खाईवाली करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सीआईए कलायत की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सैंसी बस्ती कलायत में एक व्यक्ति सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कलायत थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली।