फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डकैती में शामिल पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी काबू

Tue, 01 Oct 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फैक्ट्री में कर्मचारी को बंधक बनाकर डकैती करने के मामले में पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी मांडवी जिला संगरूर पंजाब निवासी सुखविंद्र उर्फ सिंद्र को काबू किया है। उसे न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका निवासी अमित कुमार की शिकायत के अनुसार उसने गांव माजरी में शिव कैलाश ग्रीन एनर्जी के नाम से फैक्ट्री लगा रखी है। 19/20 जनवरी की रात करीब तीन बजे पर उसके पास फैक्ट्री से फोन आया कि फैक्ट्री में चोरी हो गई है। इस सूचना पर वह फैक्ट्री में आया वहां पर उसने देखा कि वर्कर काफी घबराए हुए थे। कर्मचारी नवीन कुमार ने बताया कि वह फैक्ट्री मे सोए हुए थे तो सुबह करीब दो बजे चार लड़के कमरे के अंदर आए।
विज्ञापन


कर्मचारी ने बताया कि आरोपियों ने अपना-अपना मुंह ढका हुआ था और हाथ में लाठी, ईंटें ली हुई थी। उन लोगों ने उसको चोट का भय दिखाकर मारपीट करके उसके हाथ पैर बांधकर कहा कि यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसके बाद उससे पूछा कि फैक्ट्री में कौन-कौन है व कितना कैश है। नवीन ने बताया कि कैश तो मालिक अपने साथ ले जाता है और अन्य वर्कर दूसरे कमरे में सो रहे हैं।
विज्ञापन


उसके बाद उन लोगों ने दूसरे कमरे में सो रहे रोशन कुमार व भोला को भी बांध दिया। उक्त सभी लड़के फैक्ट्री के ट्रांसफार्मर का सामान व कैमरे की डीवीआर चोरी करके ले गए। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में उक्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पहले ही नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सिंद्र भी उक्त गिरोह में शामिल था, फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें