कैथल। वर्ष 2023 दौरान नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को सीआईए 1 ने काबू कर लिया है। आरोपी लगातार गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
विज्ञापन
उसे न्यायालय की ओर से 7 नवंबर 2026 को भगौड़ा घोषित किया गया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि कैथल निवासी एक व्यक्ति ने 10 सितंबर 2023 को शिकायत दी थी कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री का 9 सितंबर 2023 की रात खुराना रोड़ कैथल निवासी देव उर्फ जोनी शादी का झांसा देकर भगा ले गया। इस बारे में थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान नाबालिग को बरामद कर लिया गया था। मामले में आगामी जांच के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई थी।
आरोपी देव लगातार भुमिगत रहते हुए गिरफ्त से बाहर चल रहा था। सीआईए-1 की टीम ने आरोपी खुराना रोड कैथल निवासी गुरदेव उर्फ जोनी को खुराना रोड कैथल बाईपास से काबू कर लिया गया।