फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सलाखों के पीछे आरोपी पार्षद, ऑडियो और वीडियो ने खोली सारी पोल

Thu, 16 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। 50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार पार्षद को अब एसीबी ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं इस घोटालों में गिरफ्तार पार्षद जितेंद्र की ऑडियो और वीडियो भी सामने आई है। जिनमें वह शिकायतकर्ता से वोट देने के बदल में 60 लाख रुपये की डील की बात करता सुनाई दे रहा है। ऑडियो में पहले तो आरोपी पार्षद 60 लाख की मांग करता है लेकिन बाद में वह 50 लाख रुपये में ही डील को पक्की कर देता है।

चीका में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में पार्षद जितेंद्र को गिरफ्तार किया था, जितेंद्र नगरपालिका चीका के वार्ड नंबर-14 से पार्षद है। इस साल जून माह में विजय कुमार नाम के एक व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दी थी कि पार्षद जितेंद्र , नगरपालिका की वाइस चेयरपर्सन पूजा शर्मा के पक्ष में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोट देने के एवज में 50 लाख रुपये की मांग कर रहा था। उन्होंने इस रिश्वत की मांग दो अन्य साथी पार्षदों के नाम पर भी की थी।
विज्ञापन


एसीबी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पार्षद जितेंद्र को कोर्ट में पेश कर अब जेल में भेज दिया है। दो अन्य पार्षद जिनके नाम रिकॉर्डिंग में शामिल हैं उनको भी पूछताछ में शामिल किया जाएगा। अगर उनकी इस मामले में कोई संलिप्तता मिलती है तो उन पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जहां मर्जी बुलाओ, वहीं खड़े होंगे... फिर तो एकतरफ होना पड़ेगा...
विजय : पहले आप यह बताओ की क्या मांगते हो ?

n
जितेंद्र ः मैंने आपको बताया तो है कि उन लोगों ने 20-20 लाख रुपये की डिमांड की थी। कुल 60 लाख मांगे थे। बाद में उन्होंने कहा कि तू 50 लाख रुपये तीनों के लिए ले ले। मैडम जहां कंहेगी, वहीं जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन


विजय : अगर हमारी मौके पर बात फाइनल हो गई तो मैं अगले से बात कर लूं, अगर कोई मीटिंग हो गई तो साथ जाना पड़ेगा।

n
जितेंद्र ः अगर पैसे मिल गए तो मैडम के साथ खड़े मिलेंगे। अगर मैं अकेला जाऊंगा तो फिर उसका फर्क पड़ेगा।

विजय : तेरा वार्ड-14 हो गया और बब्बू का

क्या हुआ ?

n
जितेंद्र ः बब्बू का वार्ड-12 और दूसरे का 9 है। मैडम उनको कह रही है।

विजय : यानी कि तीनों के 50 लाख समझो, बाद में घटा-जोड़ कर लेंगे।

n
जितेंद्र ः अगले ने मैडम से बात करने के लिए कहा है। वे मैडम के पास जाकर नेम धर्म करेंगे।

विजय : रुपयों का क्या सिस्टम रहेगा ?

n
जितेंद्र ः रुपये कैश लेंगे।

विजय : किस्त में लेंगे या किसी और तरीके से ?

n
जितेंद्र ः पैसे कैश लेंगे। जो कमिटमेंट हो गई, उसके अनुसार पैसे लेंगे। जहां मर्जी बुलाओ वहीं खड़े होंगे। फिर तो एक तरफ होना पड़ेगा। जो हमारी बात हो रही है, वह लीक हो रही है। मैडम नाराज हो रही हैं।

विजय : मैं मैडम से यहीं बात करूंगा। वह यहीं आएंगी सामने।

n
जितेंद्र ः आजकल में हमें फाइनल करके बता दो, ताकि हम एक तरफ हो सकें। कुछ लिया-दिया है नहीं, पहले ही बदनामी हो रही है।

विजय : चलो मैं बात करता हूं, सुबह मैडम को बुलाकर बात करूंगा।

n
जितेंद्र ः डील करनी है तो समाना जाकर कर लेंगे। अगलों ने तो यह कहा है कि हमें तो पैसे दो।

विजय : अगर आपको दिक्कत है तो बीच में बंदा ले लो।

n
जितेंद्र ः नहीं कोई दिक्कत वाली बात नहीं है।

विजय : मैं मैडम से बात करूंगा, लेकिन फिर कोई किंतु परंतु नहीं होना चाहिए।

n
जितेंद्र ः कोई दिक्कत नहीं आप कर लेना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें