फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यौन शोषण मामले में आरोपी कोच गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला खिलाड़ी के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी कोच राजीव कॉलोनी कैथल निवासी दीपक कुमार को कमेटी चौक कैथल से दबोच लिया है। न्यायालय के आदेश के अनुसार उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि न्यायालय के आदेश के बाद वुशू कोच दीपक कुमार लौट की शिकायत पर 24 जुलाई को उनकी महिला शिष्यों के खिलाफ ब्लेकमैल करने के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। उनका आरोप था कि आरोपी शिष्या अपना अलग गुट तैयार कर संगठन की कार्यकारिणी में शामिल होना चाहती थी। उनकी शिकायत पर जब थाने मेेेेें मामला दर्ज नहीं किया गया तो उन्होंने अदालत की शरण ली थी लेकिन इसके बाद 27 जुलाई को इस मामले में नया मोड़ आ गया।

महिला खिलाड़ियों ने उन पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाकर एसपी को शिकायत दी। देर रात इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद 30 जुलाई को एक अन्य खिलाड़ी ने भी कोच के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। वुशू कोच और महिला खिलाड़ियों के मामलों की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। इसमें डीएसपी सज्जन कुमार, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह और महिला थाना प्रभारी डॉ. नन्हीं देवी के साथ मामले के अन्य जांच अधिकारियों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के बाद न्यायालय के आदेशानुसार कोच दीपक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय वुशू महिला खिलाड़ी की शिकायत के अनुसार तीन मई को कैथल वुशू एसोसिएशन के महासचिव दीपक ने उसे अपने घर बुलाया था। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि आरोपी दीपक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जिससे उसको नशा हो गया।

महिला खिलाड़ी की शिकायत के अनुसार, उसके बाद दीपक उससे छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। मौके पर पीड़िता के दोस्त वहां आ गए व दीपक ने उसको कहा कि इस घटना के बारे किसी को बताया तो वह उसे खेल से बाहर करवा देगा और किसी भी खेल में हिस्सा नहीं लेने देगा। इस बारे में महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

दूसरी ओर शहर थाना एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि जो शिकायत कोच दीपक कुमार ने शहर थाना में दी थी, उसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही शिकायत को लेकर दीपक को दोबारा जांच में शामिल किया जाएगा। उसके बाद जो भी आगामी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें