फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिस्तौल व दो कारतूस सहित आरोपी काबू

Sat, 04 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक आरोपी को देसी पिस्तौल व दो कारतूस सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम दोपहर के समय गश्त के दौरान गुहला से खरकां रोड पर मौजूद थी। वहां गुप्त जानकारी मिली की खरौदी गांव निवासी सुखविंद्र उर्फ काला इस समय गांव खरकां से खरौदी रोड पर किसी के इंतजार में खड़ा है, जिसके पास असलहा है। पुलिस टीम ने गांव खरकां से खरौदी रोड से संदिग्ध सुखविंद्र को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें